khabarworld24.-रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में भारत स्काउट एवं गाइड नई दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त श्री के.के. खंडेलवाल ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना के 75 वें वर्षगठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ में वर्ष 2025 में राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए राज्य शासन द्वारा स्वीकृति दी गई है। राज्यपाल श्री डेका ने इस आयोजन के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, भारत स्काउट गाइड नई दिल्ली के संचालक श्री अमर छत्रीय, छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड के राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी और श्री सुभाष चंद्र उपस्थित थे।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

