khabarworld24.-रायपुर । कांग्रेस के सीनियर लीडर और विपक्ष के नमा राहुल गांधी की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि ऐसे एफआईआर वहीं दर्ज कराए जा रहे हैं, जहां जहां भाजपा की सरकार है। छग में भाजपा की सरकार है इसलिए यहां भी एफआईआर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि राहुल को मारने की धमकी दी जा रही है। उनकी जीभ काटने की धमकी दी जाती है, लेकिन धमकी देने वालों पर एफआईआर नहीं होता है। यह सब बदले की राजनीति हैं। हम इसका विरोध करते हैं। हम इसकी लड़ाई लड़ेंगे।
उन्होंने कल कांग्रेस के छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान पर कहा कि कवर्धा में पुलिस की बर्बरता हद पार कर गई है। पुलिस अभिरक्षा में जिस बेरहमी से मारा गया है, वह खौफनाक है। पूरा गांव डरा, सहमा है। दूसरी तरफ रायपुर में हर दिन चाकूबाजी में जान जा रही है। इसके खिलाफ में बंद का आह्वान किया गया है। इस पर आज राज्यपाल से भी मुलाकात का वक्त मांगा गया है। कांग्रेस इसकी लड़ाई लड़ती रहेगी।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

