khabarworld24.-रायपुर: देश के हवाई यात्रियों को 1 अक्टूबर से अहमदाबाद के लिए रोजाना सीधी फ्लाइट की सौगात मिलेने वाली है. कंपनी ने शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग करनी अभी से शुरू कर दी है. अब तक अहमदाबाद-रायपुर-अहमदाबाद सेक्टर में सप्ताह में तीन दिन ही फ्लाइट का संचालन किया जाता था. बजट एयरलाइन्स इंडिगो को डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविशन से अहमदाबाद- रायपुर-अहमदाबाद सेक्टर में संचालित फ्लाइट के रोजाना संचालन की अनुमति मिल गई है. इसके साथ ही कंपनी ने प्रस्तावित शेड्यूल के साथ टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है. इस फ्लाइट से एक अक्टूबर को अहमदाबाद जाने और आने की टिकटें 4500-5000 रुपए में उपलब्ध हो रही है.
त्योहारी सीजन के साथ इस फ्लाइट के नियमित संचालन से प्रदेश का गुजरात के साथ व्यापार बढ़ेगा. पिछले करीब तीन वर्षों से इस उड़ान का संचालन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही किया जाता था. यात्रियों की अच्छी डिमांड को देखते हुए अब कंपनी ने इसे नियमित चलाने का फैसला किया है. बता दें कि इंडिगो स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से कोलकाता, मुम्बई, दिल्ली, लखनऊ, गोवा, हैदराबाद, भोपाल, बंगलुरू, भुवनेश्वर, प्रयागराज, जगदलपुर, इंदौर, कोच्चि, चेन्नई, पुणे और अहमदाबाद के लिए उड़ानों का संचालन कर रही है. सबसे ज्यादा एक दिन में ही चार उड़ानें दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में संचालित की जाती हैं. फ्लाइट का शेड्यूल इंडिगो 6 ई-6193 अहमदाबाद से 14.16 बजे रायपुर 16.05 बजे इंडिगो 6 ई- 6194 रायपुर से 16.40 बजे अहमदाबाद 18.20 बजे
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

