khabarworld24.-जगदलपुर । महापौर सफिरा साहू पर नगर निगम की सामान्य सभा के दौरान टिप्पणी किए जाने का मामला अब गरमाते जा रहा है। मामला अब थाने तक जा पहुंचा है और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दरअसल महापौर सफिरा साहू का आरोप है की समान्य सभा की बैठक के दौरान कांग्रेसी पार्षद राजेश राय ने उनकी साड़ी को लेकर टिप्पणी की थी। सफिरा साहू का आरोप है कि न सिर्फ सामान्य सभा के दौरान बल्कि कई बार मेरे ऊपर अभद्र टिप्पणी करते हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि समान्य सभा के दौरान ये राजेश राय ने कहा कि इसलिए ही महापौर का गाल चमक रहा है। गौरतलब है कि महापौर सफिरा साहू पूर्व में कांग्रेस में थी लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान महापौर कई पार्षदों के साथ भाजपा में प्रवेश कर लिया था। यह भी वजह है कि कांग्रेस के पार्षद दलबदल करने वाली महापौर और अन्य पार्षदों को घेरने में लगे हुए थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

