khabarworld24.-रायपुर। श्री संभवनाथ जैन मंदिर विवेकानंद नगर में आत्मोल्लास चातुर्मास 2024 जारी है। सफलता पूर्वक संपन्न हुए 115 सिद्धि तप निमित्त जिनेंद्र भक्ति अनुष्ठान “अखिलं मधुरम” अणाहारी अरिहंत की महानैवैद्य पूजा रविवार को भक्तिमय वातावरण में की गई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विवेकानंद नगर की वसुंधरा पर हुए ऐतिहासिक शताधिक सामूहिक सिद्धि तप के निमित्त इस महापूजन का आयोजन परम पूज्य मुनिश्री जयपाल विजयजी म.सा., मुनिश्री प्रियदर्शी विजयजी म.सा.,मुनिश्री तीर्थप्रेम विजयजी म.सा., परम पूज्य साध्वीश्री रत्ननिधिश्रीजी म.सा.,रिद्धिनिधिश्रीजी म.सा. आदि ठाणा के पावन निश्रा में महापूजन संपन्न हुआ।
अरिहंत परमात्मा की 114 प्रकार के विविध एवं विशिष्ट नैवेद्य केवल फल और मिठाई ही नहीं बल्कि अचार-मसाले-खड़े मसाले-शरबत-मुखवास आदि से महानैवेद्य पूजा की गई। इन 114 प्रकार के विभिन्न तरह के नैवेद्य में वे सभी चीजें शामिल रही जिनके प्रति हमें आसक्ति है, जो चीज श्रावक के तौर पर खाते हैं, उन सारी चीजों को परमात्मा को चढ़ाया गया। मुनिश्री ने कहा कि श्रावक का पहला कर्तव्य है केवल फल मिठाई ही नहीं,घर में बनने वाली रसोई की पहली थाली परमात्मा को चढ़ाई जाए।
मुनिश्री तीर्थप्रेम विजयजी म.सा. ने कहा कि संसार परिभ्रमण का सबसे प्रमुख कारण पांच इंद्रियों की परवशता है। हमें प्रिय सुविधाओं का जो राग है, पांच इंद्रियों के जो विषय हैं, इन्हीं ने हमें संसार में बांध कर रखा है। पांच इंद्रियों में सबसे बड़ा शैतान रसनेन्द्रिय है। इसने अच्छे अच्छे को वश में कर रखा है। इसलिए इन इंद्रियों की आसक्तियों से मुक्त होना है तो सबसे पहले है तप का मार्ग है जो कठिन है जटिल है। आहार को छोड़ना सबसे जटिल कार्य है और दूसरा है आहार का समर्पण करना। जो चीज़ हम छोड़ नहीं सकते वैसी चीजों को परमात्मा को समर्पण कर देना। मुनिश्री ने कहा कि ऐसे अणाहारी पद की हमको प्राप्ति करनी पड़ती है,जिसमें एक ऐसी जगह जहां पर खाने के लिए कामना ना पड़े, खरीदना ना पड़े, संवारना, सजाना और बनाना ना पड़े, ऐसा जीवन होना चाहिए, ऐसी जगह है जहां किसी प्रकार की झंझट नहीं है वह है सिद्धशीला, सिद्धशीला में चले गए तो किसी चीज की आवश्यकता नहीं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

