खबर वर्ल्ड न्यूज़ – अंबिकापुर l अंबिकापुर के सीतापुर में दृश्यम फ़िल्म के अंदाज़ में किए गए अपराध के मुख्य आरोपी के घर को तोड़ने के लिए शासन के द्वारा कार्यवाही प्रारंभ करते हुए दिनांक११-९-२४ CMO नगर पंचायत सीतापुर के द्वारा नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर भवन निर्माण अनुज्ञा प्रस्तुत करने अथवा क़ब्ज़ा हटा लेने का नोटिस अभियुक्त अभिषेक पांडेय के घर पर चस्पा किया गया था जिसे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में तत्काल सुनवाई करवाते हुए चुनौती दी गई l
याचिकाकर्ता के द्वारा यह तर्क दिया गया कि निर्माण अनुज्ञा जारी करता अधिकारी स्वयं NBT बनकर आलोच्य नोटिस जारी किए हैं जबकि वे स्वयं भवन निर्माण की अनुमति प्रदान किए हैं l
एवं जानबूझकर अत्यंत कम समय तीन दिन का प्रदत्त किया गया है एवम् नोटिस सद्भावना पूर्ण तरीक़े से जारी नहीं की गई है l
प्रकरण की तत्काल सुनवाई माननीय न्यायाधिपति पार्थ प्रतिम साहू की सिंगल बेंच में की गई सुनवाई करने के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने आलोच्य नोटिस को 15 दिन के लिए स्थगित करते हुए याचिकाकर्ता को अनुज्ञप्ति की प्रति एवं नोटिस का जवाब CMO नगर पंचायत सीतापुर के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा , सिरमौर नगर पंचायत सीतापुर के द्वारा पारित किए जाने वाले अंतिम निर्णय से व्यथित होने पर अपील हेतु भी 15 दिन का समय देने का आदेश माननीय उच्च न्यायालय ने दिया हैl
ग़ौरतलब है कि दिनांक ७ सितंबर को सीतापुर थाना के अंतर्गत दर्ज अपराध में शव के पानी की टंकी के बेस में से बरामद होने के बाद पूर्व विधायक सीतापुर के द्वारा बुल्डोजर कार्यवाही की माँग की जा रही थी एवं जिसके प्रति उत्तर में वर्तमान विधायक के द्वारा आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवा कर उसे ध्वस्त करने का सार्वजनिक बयान भी दिया गया था l

