khabarworld24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिंदी दिवस पर बड़ी घोषणा की। राज्य के शासकीय मेडिकल कॉलेज में हिंदी में भी पढ़ाई होगी। इसी सत्र से मेडिकल कॉलेज में हिंदी पुस्तकों का वितरण शुरू होगा। हिंदी में चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने से ग्रामीण अंचल के छात्रों को फायदा मिलेगा। X पर सुबह सीएम साय ने लिखा था, आप सभी प्रदेशवासियों एवं हिंदी प्रेमियों को “राष्ट्रीय हिंदी दिवस” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिंदी महज एक भाषा नहीं, अपितु हमारे जीवन मूल्यों, संस्कारों तथा राष्ट्रीय एकता का बोध कराने वाली पूरी संस्कृति है। आइए राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर हम सब संकल्पित हों और हिंदी की गरिमा को स्थापित रखते हुए इसे अधिक से अधिक उपयोग में लाएं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

