khabarworld24.-रायपुर । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरेशी अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रमेश चौहान के द्वारा केंद्रीय जेल रायपुर के निरीक्षण के दौरान किचन एवं भंडार कक्ष में निरीक्षण कर खाद्य सामग्रियों की गुणवक्ता में और सुधार करने की हिदायत दी गई।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा जेल बंदियों को दिए जाने वाले खाने का स्वयं चख कर गुणवत्ता एवं स्वाद के बारे में और बेहतर करने की सलाह जेलर को दी गई। निरीक्षण के दौरान जेल के कैदियों से मिलकर उनकी परेशानियों को सुने और जेल प्रशासन को कैदियों के साथ मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए बेहतर भोजन एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया।
जेल परिसर के अंदर निर्मित हॉस्पिटल में जाकर बंदी मरीज से बात कर एवं डॉक्टर को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए जाने के लिए प्रोत्साहित किया और आवश्यकता होने पर रायपुर राजधानी में स्थित सरकारी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में इलाज करवे जाने के लिए भी कहा गया। इसके अलावा 21 सितंबर 2024 को होने वाले नेशनल लोक अदालत में जिनका राजीनामा योग्य मामला चल रहा है उनको राजीनामा करने हेतु भी प्रोत्साहित किया गया। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के सभी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाने एवं जेल के बंदियों को परिवार के सदस्य की तरह होना बता कर उनकी प्रति हमारी जिम्मेदारी के बारे में बता उन्हे समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करना भी हमारी जिम्मेदारी है कहा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

