खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के सुकमा सीमा पर सुरक्षाबलों के कैंप पर शुक्रवार रात नक्सलियों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जंगल की ओर से कैंप पर जमकर गोलीबारी की गई है। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले, हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार जगरगुंडा क्षेत्र के पूवर्ती गांव में सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा का संयुक्त कैंप हाल ही में खोला गया है, यह गांव नक्सली कमांडर हिड़मा का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात नक्सलियों ने जंगल की ओर से कैंप पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने जमकर फायरिंग की। नक्सलियों द्वारा अचानक हुए इस हमले के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। नक्सलियों की फायरिंग की मुंहतोड़ जवाब दिया गया। करीब 10-15 मिनट तक मुठभेड़ चलती रही। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले, इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। इस नक्सली हमले की अधिकारिक पुष्टि नही की गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

