खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र अंर्तगत तुमालपाड़ की पहाड़ी में आज शानिवार सुबह सुरक्षाबलाें और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली काे ढेर कर दिया है। सर्चिंग के दाैरान मारे गये नक्सली का शव, बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। मारे गए नक्सली की शिनाख्त नहीं हुई है, मारा गया नक्सली एसीएम रैंक का हाेने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टी करते हुए बताया कि एक नक्सली मारा गया है, मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुमालपाड़ की पहाड़ी में नक्सलियाें के माैजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुकमा से जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों को रवाना किया गया था। जवान जब नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियाें ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली को ढेर किया गया है। सुरक्षाबलों ने मौके से एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

