भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर बरसाना नगरी समेत देशभर के किशोरी जी के मंदिरों में खास रौनक देखने को मिलती है। इस शुभ अवसर के लिए बरसाना नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर राधा रानी के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन राधा रानी के संग भगवान श्रीकृष्ण की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही व्रत (Radha Ashtami Vrat Vidhi) किया भी किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन पूजा के दौरान व्रत कथा का पाठ करने से साधक का जीवन खुशियों से भर जाता है और किशोरी जी की कृपा प्राप्त होती है। इसलिए राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2024) के दिन व्रत कथा का पाठ करना बिल्कुल भी न भूलें।
इस मुहूर्त में करें पूजा
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी (Radha Ashtami 2024 Puja Time) तिथि 10 सितंबर को रात 11 बजकर 11 मिनट पर शुरू हो गई और 11 सितंबर को रात 11 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में सूर्योदय से तिथि की गणना की जाती है। ऐसे में आज यानी 11 सितंबर को राधा अष्टमी मनाई जा रही है। राधा अष्टमी का सुभ मुहूर्त इस प्रकार है-
11 सितंबर को सुबह 11 बजकर 03 मिनट से लेकर से दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक है।
राधा अष्टमी व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार राधा रानी स्वर्ग लोक से बाहर चली गईं। जब इस बात के बारे में भगवान श्रीकृष्ण को पता चला, तो वह विरजा सखी के साथ घूमने लगे। जब किशोरी जी स्वर्गलोक में आईं, तो उन्हें इस बात का पता चला और वह क्रोधित हो गईं। इसके पश्चात उन्होंने विरजा को अपमानित किया। इसके बाद उसने विरजा नदी का रूप लिया। राधा रानी के इस व्यवहार को सुदामा जी को अच्छा नहीं लगा। वह राधा जी के लिए गलत बोलने लगे।
सुदामा की बातों को सुनकर किशोरी जी क्रोधित हो गईं और उन्होंने कान्हा जी के मित्र को दानव योनि में जन्म लेने का श्राप दे दिया। सुदामा ने भी राधा जी को इंसान योनि में जन्म लेने का श्राप दिया।
इसके पश्चात सुदामा के श्राप की वजह से राधा रानी को भगवान श्रीकृष्ण का वियोग का सामना करना पड़ा। कुछ पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वापर युग के दौरान जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने कान्हा जी के रूप में अवतार लिया, तो उनकी पत्नी धन की देवी मां लक्ष्मी राधा रानी के रूप में पृथ्वी पर अवतार लिया।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। K.W.N.S. यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

