खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों के कारण प्रदेश में कुपोषण की समस्या गंभीर हो गई थी। भाजपा सरकार के कार्यकाल में कुपोषण में कमी लाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है।
रायपुर जाने के दौरान कटघोरा में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री राजवाड़े ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को नियमित रूप से पोषित आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रदेश में कुपोषण की स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की योजनाएं और प्रयास जमीनी स्तर पर असर दिखा रहे हैं, और आने वाले समय में कुपोषण की समस्या को और भी नियंत्रित किया जाएगा।
राजवाड़े ने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि पिछली सरकार के दौरान कुपोषण को नजरअंदाज किया गया, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में कुपोषित बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। भाजपा सरकार ने इस चुनौती को गंभीरता से लेते हुए कई ठोस कदम उठाए हैं, जिससे अब स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव सरकार गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के पोषण के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान

