खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आगामी जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव- 2024 के लिए कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। पहले चरण के नौ उम्मीदवारों के चयन के साथ ही अब अखिल भारतीय महिला कांग्रेस पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति कर दी गई है।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से महिला नेत्री प्रीति उपाध्याय शुक्ला को 53 – डोडा वेस्ट निर्वाचन क्षेत्र की अखिल भारतीय महिला कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्ति का आदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा द्वारा दिया गया। इसके पूर्व राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें झारखंड में सिमडेगा तथा गुमला की जिम्मेदारी दी थी। उनके बेहतरीन कार्यशैली को देखते हुए उन्हें पुनः राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दी गई है।प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने इस नियुक्ति के लिए जननायक राहुल गांधी , राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी , महासचिव (संगठन) के.सी.वेनुगोपाल , महासचिव प्रियंका गांधी , महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा समेत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं राज्यसभा सांसद तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
तीन चरणों में होंगे चुनाव
जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Trending
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता

