रेलवे ने निकाली है 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती
नई दिल्ली। अगर आप भी युवा है और आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, रेलवे में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका है। रेलवे ने 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। इच्छुक उम्मीदवार rrcnr.org की आधिकारिक वेबसाइड पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आमतौर पर सरकारी नौकरी पाने के लिए कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा से गुजरना पड़ता है। मगर RRC के इन पदों के लिए परीक्षा नहीं होगा।
क्या होगी योग्यता
RRC नॉर्दन रीजन ने अप्रेंटिस के 4096 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त 10 पास युवा आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2024 से शुरु हो चुकी है, जो 16 सितंबर 2024 के बीच रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 16 सितंबर है, इसके बाद कोई भी उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेगा।

