खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नक्सलियाें के दक्षिण गढ़चिरौली डिवीजन के अहेरी दलम में डिविजनल कमेटी मेंबर के पद पर सक्रिय छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आतंक का पर्याय बने दुर्दांत नक्सली विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी को फरसेगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली विकास पर छत्तीसगढ़ में 8 लाख और महाराष्ट्र सरकार की ओर से 16 लाख का इनाम घोषित था। इस तरह विकास कुल 24 लाख का इनामी नक्सली था।
गिरफ्तार नक्सली विकास के कब्जे से नगद 80 हजार रुपये, नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य, पाम्फलेट, नोटबुक और दवाइयां बरामद की गई हैं। गिरफ्तार नक्सली विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी के खिलाफ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 25 से अधिक और बीजापुर में 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी नक्सलियों के दक्षिण गढ़चिरौली डिवीजन के अहेरी दलम में डिविजनल कमेटी मेंबर के पद पर सक्रिय भूमिका निभा रहा था।
गिरफ्तार नक्सली छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना राज्यों में लगातार नक्सली वारदाताें को अंजाम देता रहा है। विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी एक राज्य में नक्सली वारदात को अंजाम देकर दूसरे राज्य में छिप जाता था, जिससे वह आसानी से सुरक्षा बलों से बचने और नई नक्सली घटनाओं की योजना बनाने में सफल हो जाता था। महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के नक्सली कमांडरों के साथ उसकी गहरी सांठ-गांठ थी। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली अहेरी दलम के डीवीसीएम होने के नाते उसे छत्तीसगढ़ के सरहदी नेशनल पार्क एरिया कमेटी के लीडर द्वारा चिकित्सा सहायता मिल रही थी। विकास को इलाज के लिए ले जाते समय फरसेगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

