खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भिलाई शहर में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज एवं 150 से अधिक कांग्रेसजनों पर एफआईआर के विरोध में देश के प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार हिटलरशाही में उतर आई है, लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। यह सरकार विपक्ष की आवाज कुचलना के लिए पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। उन्हाेने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। बस्तर में लोकतंत्र खत्म हो चुका है, जनता और जनप्रतिनिधि खौफ के साए में जी रहे हैं। राज्य की भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी कार्यो में लिप्त है। छत्तीसगढ़ की हालत भाजपा सरकार ने महज 8 महीने के कार्यकाल में बदतर कर दी है।
इस दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, राजेश राय,जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी,वरिष्ठ कॉंग्रेसी अंगद प्रसाद त्रिपाठी,हनुमान दिवेदी, रामाशंकर राव,अतिरिक्त शुक्ला,रविशंकर तिवारी,हरिशंकर सिंह, नरेंद्र तिवारी,ईश्वर बघेल, भुवन झा,प्रशांत जैन,महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, ग्रामीण महामंत्री सुभाष गुलाटी,अल्ताफ उल्ला खान, महेश दिवेदी,निकेत राज झा, सेमियल नाथ,असीम सुता,पार्षद विक्रम सिंह दांगी,कोमल सेना, ललिता राव,कमलेश पाठक, आभास महंती,सुषमा सुता,दयाराम नाग, सुखराम नाग,ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग, युंका प्रदेश महासचिव सूरज कश्यप,प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह,अनुराग महतो, सायमा अशरफ,तरणजीत सिंह,जॉर्ज टोप्पो,शंकर नाग,एनएसयूआई प्रदेश सचिव ज्योति राव,अध्यक्ष शहर विशाल खम्बारी, ग्रामीण नीलम कश्यप,शादाब अहमद, पापिया गाईंन,दक्ष साहू, उमा सागर, खेमराज सेठिया, सलीम अली, अभिषेक गुप्ता, अशोक मंडावी,राजा तिवारी,शहनाज़ बेगम, अपर्णा बाजपेयी, जाहिदा बेगम, एस नीला,माही श्रीवास्तव,अंजना नाग,अंजुम हुसैन,दुशाल काले,गौरव अयंगर,पंकज केवट,उस्मान रज़ा, अंशु नाग, करन बजाज,खिरेंद्र यादव, कुणाल पांडे, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

