खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में एक सड़क दुर्घटना में डीआरजी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू उम्र 39 वर्ष सर्चिंग ड्यूटी पर 28 अगस्त की दरमियानी रात्रि को मिरतुर क्षेत्र में बाइक से रवाना हुए थे, इसी दौरान ग्राम बेचापाल के आस-पास रोड़ दुर्घटना होने से सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू एवं साथ में बैठे बस्तर फाइटर का आरक्षक उदय कुमार पटवा घायल हो गया है। सहायक उपनिरीक्षक चमरू तैलम दंतेवाड़ा हॉसिप्टल में इलाज के दौरान मौत हो गई । सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू का पार्थिव शरीर जिला हॉस्पिटल दंतेवाड़ा में है l मृतक सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू के पार्थिव शरीर को जिला बीजापुर पुलिस लाईन के लिए रवाना कर दिया गया है l घायल बस्तर फाइटर आरक्षक उदय कुमार पटवा की स्थिति सामान्य है, मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर में उपचार जारी है। विदित हाे कि बीते 16 अगस्त को पालनार प्रवास पर आए प्रदेश के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा को बाइक में एएसआई चमरु राम तेलम बैठाकर शिविर स्थल तक ले गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात को डीआरजी का एक दल नक्सलियों के मांद तिमेनार और बेचापाल क्षेत्र में सर्चिंग पर निकला था। इस दौरान दल की बाइक बेचापाल के पास पहाड़ी रास्ते और खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अंधेरे में बाइक के फिसलने से एएसआई चमरु राम को सिर में गंभीर चोटें आईं। चमरु राम को तुरंत समीप के नेलसनार अस्पताल में ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति के बावजूद उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन उनकी चोटों की गंभीरता के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चमरु राम ग्राम मोरमेड, बीजापुर तहसील का निवासी था।
एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मृत एएसआई को बीजापुर में पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद, उनके गृहग्राम मोरमेड में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

