‘बढ़ेगी देश भक्ति की भावना’- मंत्री विजय शाह
खबर वर्ल्ड न्यूज-रतलाम। मध्य प्रदेश के स्कूलों में अब बच्चे यस सर या यस मैडम नहीं बोलेंगे। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह के आदेश के अनुसार, उपस्थिति के दौरान बच्चे हाथ खड़ा करते हुए जय हिंद सर या जय हिंद मैडम बोलेंगे। मंत्री का मानना है कि इससे बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़ेगी।
जिले का प्रभार मिलने के बाद बुधवार को पहली बार रतलाम आए विजय शाह ने सर्किट हाउस व रंगोली सभागृह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से मुलाकात के दौरान यह बात कही।

