खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम तिमेनार में नक्सलियों ने एक पुलिस जवान के भाई कारम सुदरु निवासी पटेलपारा तिमेनार की धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार खेती किसानी करने वाला ग्रामीण कारम सन्नू उम्र 27 वर्ष मंगलवार रात में अपने घर के सामने बैठा था, इसी दाैरान कुछ हथियारधारी नक्सली पहुंचे और हत्या कर दी। परिजनों ने मिरतुर थाना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मृतक कारम सन्नू का भाई दंतेवाड़ा में प्रधान आरक्षक के पद कार्यरत है।
उल्लेखनिय है कि सुरक्षा बलाें का नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इससे बौखलाए नक्सली लगातार ग्रामीणाें की हत्या की वारदात को अंजाम देकर अपने अस्तीत्व काे बचाने के लिए भय अैार आतंक का माहाैल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई की निर्मम हत्या कर दी है। विदित हाे कि बीजापुर जिले में नक्सलियों के द्वारा पांच दिनों में तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी गई है। पहली घटना 24 अगस्त को पुसनार के बुजुर्ग जमींदार लाचां पुनेम की हत्या की गई। दूसरी घटना जैगूर के ग्रामीण सीतू माडवी की 26 अगस्त को हत्या की गई। इस तरह के लगातार घटनाक्रम से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
बीजापुर एसडीओ पी. तारेश साहू ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, पुलिस पार्टी रवाना कर जांच की जा रही है।उन्हाेने कहा कि नक्सली घटना के संबंध में इसकी पुष्टि जांच होने के बाद की जायेगी।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

