खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत नारायणपुर जिला में जिला स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला का अयोजन आज मंगलवार काे प्रदेश के वनमंत्री व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा बस्तर संभाग सह प्रभारी व कार्यशाला के मुख्य वक्ता निरंजन सिन्हा, जिला संगठन प्रभारी भरत मटियारा, विधानसभा प्रभारी मनोज जैन व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
केदार कश्यप ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि 1984 में जब भाजपा केवल दो सीटें जीत कर आई थी, तब पार्टी का उपहास किया जाता था। लेकिन विचारधारा, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और सदस्यता अभियान के कारण भाजपा आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। जब जनसंघ विपक्ष बनकर उभरा, उस समय जिन दो राजनीतिक पार्टियों का अस्तित्व था। कांग्रेस और कम्युनिस्ट दोनों पार्टियों की विचारधारा इस देश की विचारधारा से भिन्न थी। केवल भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा ही इस देश के माटी की उपज थी। उन्होंने कहा कि पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की प्रमुख प्राथमिकता घर घर जाना और सदस्य बनाना है।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी भी होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, डाॅक्टर, कलाकार, खिलाड़ी आदि सभी वर्गों के लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे। इस दौरान भाजपा व्यक्तिगत संपर्क करेगी। उन्होंने कहा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचकर लोगों को भाजपा की नीतियों से जोड़ने का काम किया जाएगा। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों में लोगों तक पहुंचा जायेगा।
निरंजन सिन्हा ने कहा कि एक सितंबर से राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ता-नेता टोली बनाकर गांव-गांव में जाकर भाजपा का सदस्य बनाएंगे। प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाए जाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में पूरी जोर-जोर से जुट जाना है।
कार्यशाला को भरत मटियारा व रूपसाय सलाम ने भी संबोधित किया और कहा कि सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए सभी की सहभागिता के साथ जनसंपर्क में भाग लेते हुए प्रतिदिन कम-से-कम एक बूथ पर समाज के सभी वर्गों में प्रबुद्ध, युवा, महिला, किसान, पिछड़ा से संपर्क किया जाए व उन्हें भाजपा का सदस्य बनाने का आव्हान किया। सभा का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री संजय नंदी व आभार सदस्यता अभियान के जिला संयोजक प्रभुनाथ देवांगन ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता गौतम गोलछा, नारायण मरकाम, जयप्रकाश शर्मा, प्रतोष त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

