खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत सीआरपीएफ की 195 वीं बटालियन में पदस्थ सी कंपनी का एक जवान विपिन्द्र चंद्र ने स्वयं को अपनी एके 47 सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या ली है।फायरिंग की आवाज सुनकर साथी जवानाें ने घायल जवान विपिन्द्र चंद्र को आनन- फानन में अस्पताल ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान विपिन्द्र चंद्र के आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ 195 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ प्र.आर. विपिन्द्र चन्द्र सी कंपनी में पदस्थ था। आज सोमवार की सुबह लगभग 10:30 बजे जवान अपने बैरक में जाने के बाद एके 47 रायफल से स्वयं को गोली मार ली, गोली सीधे उसके गले पर लगी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रकरण में मृतक जवान के परिजनों को सूचित किया गया है एवं पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

