खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के थाना फरसगांव पुलिस काे मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से फरसगांव होते हुए रायपुर की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने फरसगांव रांधना रोड पर बरकई पुलिया के पास नाकेबंदी कर मुखबिर के बताए अनुसार सफेद पिकअप को रोककर उसकी की तलाशी में 3 प्लास्टिक की बोरियों में 20 पैकेट में 121 किलाे गांजा बरामद किया गया।
आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम नबजीत उर्फ नबो सरकार बताया, जो ओडिशा के नवरंगपुर जिले का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से बरामद 01 क्विंटल 21 किलो 650 ग्राम गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य 12 लाख रुपए आंका गया है। जप्त सफेद बोलेरो पीकप क्रमांक ओ.डी. 24 एच. 3670 कीमती 6 लाख रूपये एवं 01 नग विवों कंपनी का मोबाईल कीमती 5 हजार रूपये कुल जुमला रकम 18 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जप्त कर एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत् कार्यवाही उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर आज साेमवार काे न्यायालस के समक्ष पेश किया गया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

