खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांटे गए। नाम वापसी के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद को छोड़कर बाकी पदों पर निर्विरोध की स्थिति बन गई है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर व्यापारी एकता पैनल के उम्मीदवार विमल बोथरा व स्वतंत्र उम्मीदवार अशोक लुंकड़ के बीच सीधा मुकाबला होगा। इधर नाम वापसी के दौरान कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में अशोक लुंकड़ और कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार रहे, राजेश सोनी ने अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू सुबह होगा, जिसके बाद मतगणना कर नतीजों की घोषणा की जाएगी। वहीं निर्विरोध निर्वाचित होने वाले पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी उसी दिन की जाएगी। दरअसल अशाेक लुंकड़ ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ ही कनिष्ठ
उपाध्यक्ष पद के लिए अलग-अलग नामांकन दाखिल किया था। इसमें से उन्होंने वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने के लिए कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस लिया। अब विमल बोथरा जहां उगता सूरज चुनाव चिन्ह लेकर व्यापारियों तक पहुंचेंगे, वहीं लुंकड़ घड़ी का चुनाव चिन्ह लेकर प्रचार अभियान में जुट गए हैं। विदित हाे कि बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में अध्यक्ष- श्याम सोमानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष- कमल सेठी, बाहरी क्षेत्र से मो इरशाद, सुरेंद्र चांडक, महामंत्री- नवरतन जलोटा, कोषाध्यक्ष- श्रीधर मद्दी, मंत्री- गजेंद्र चांडक व दीपक भानुशाली, बाहरी क्षेत्र से राजकिशोर राठी व जवरीलाल चौरड़िया निर्विराेध निर्वाचित हाे गये हैं।
बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष श्याम सोमानी ने कहा की व्यापारी एकता पैनल अपने जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं, बस्तर जिले के अलावा दक्षिण बस्तर के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर जिले के व्यापारी पूरी तरह से व्यापारी एकता पैनल के पक्ष में हैं और हमें पूरा समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम व्यापारी संगठन हैं, कोई राजनीतिक पार्टी नहीं जो बड़े बड़े दावे और घोषणा करें हमने व्यापारी एकता पैनल का विज़न पत्र लोगों के सामने रख दिया है, जिसे व्यापारियों का पूरा समर्थन मिल रहा है। हमारा पहला प्रयास होगा की शासन और प्रशासन के सहयोग से व्यापारी हितों के साथ बस्तर की समस्याओं का समाधान कर सके इसके अलावा पूर्व की कार्यकारिणी को चेंबर भवन के लिए जो भूमि प्राप्त हुई है, उसमें जल्द से जल्द सर्व सुविधायुक्त भवन का निर्माण हो सके।
एक मात्र उपध्यक्ष पद के लिए हाे रहे मतदान के स्वतंत्र प्रत्याशी अशोक लुंकड ने श्याम सोमानी के बयान पर पलटवार करते हु कहा कि जितने भी मुद्दे मैने रखे है वह राजनीति के लिये नही व्यापारी हितों के लिये ही उठाएं हैं। पूर्व पदाधिकारियों के द्वारा चेंबर हित मे अगर काम किया जाता तो मुझे लड़ने की आवश्यकता ही नही पड़ती,मुझे व्यापारी भाइयों का हित सबसे पहले नजर आता है। बस्तर के व्यापारियों को केवल व्यापार चलाना नही उनके व्यापार को बढ़ाना है। जितनी सुविधा व्यापार करने के लिये मिलेगी उतना व्यापारियों का आर्थिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्हाेने दावा किया कि उपाध्यक्ष पद को एक वह तरफा मतों से जीत रहे हैं, अपनी हार की बौखलाहट मे अर्नगल बयान दिया जा रहा है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

