खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, महेंद्रगढ़-चिरमिरी, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार में भारी बारिश हो सकती है। 1 जून से 22 अगस्त तक प्रदेश में 869.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 3% अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक 844.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। 5 जिलों में अधिक बारिश हुई है। वहीं 6 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है।
जिले में तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बदरा बरस सकते हैं। वहीं गुरुवार को झमाझम बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। आज भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। गुरुवार को दिन और रात में तेज बारिश होने से दिन का पारा 5 डिग्री लुढ़का है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री था वो गुरुवार को 30 डिग्री पर पहुंच गया।
Trending
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार

