खबर वर्ल्ड न्यूज-भोपाल। मध्य प्रदेश में आज फिर एक बार प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इस फेर बदल में 2 प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों सहित 12 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए हैं। 1993 बैच के IAS अधिकारी प्रमुख सचिव संजय दुबे को अपने वर्तमान दायित्व के साथ- साथ सामान्य प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव भी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी अब प्रमुख सचिव वित्त विभाग बनाए गए हैं।
इलैया राजा MD मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के साथ ही अपर सचिव मुख्यमंत्री भी बनाया गया है।
वही 2009 बैच के इस पूर्व जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह को महत्वपूर्ण प्रभार देते हुए अब उन्हें आयुक्त गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल बनाया गया है। राखी सहाय उप सचिव मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर बनाया गया है।
आशीष तिवारी सीईओ जिला पंचायत सीहोर को उपसचिव जल संसाधन विभाग, जयति सिंह सीईओ जिला पंचायत जबलपुर को सीईओ जिला पंचायत उज्जैन, कीर्ति खुरासिया क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम इंदौर को उपसचिव मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, राहुल नामदेव घोटे CEO जिला पंचायत सीधी को उपसचिव नर्मदा घाटी विकास, योगेश तुकाराम भरसत सीईओ जिला पंचायत विदिशा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान योजना, सौरभ संजय सोनवने सीईओ जिला पंचायत रीवा को आयुक्त नगरपालिका निगम रीवा बनाया गया है। गुरु प्रसाद सीईओ जिला पंचायत नीमच को प्रबंध संचालक स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क बनाया गया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

