खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के बासागुड़ा रेसिडेंसियल स्कूल में दूसरी कक्षा में अध्यनरत छात्र मड़कम देवा निवासी सेंड्रा की सिकलिन की बीमारी से मौत हो गई है। बताया जा है कि 10 दिन पहले मलेरिया से ठीक हुआ था, शरीर में खून की कमी हो गई थी। जिला अस्पताल में ब्लड चढ़ाने से पहले ही छात्र की माैत हाे गई है।
मिली जनकारी के अनुसाार मृतक छात्र मड़कम देवा पिछले कुछ दिनों से लगातार बीमार चल रहा था। बासागुड़ा रेसिडेंसियल स्कूल में जब बीमार हुआ तो मलेरिया टेस्ट करवाया गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद इसे बासागुड़ा के अस्पताल में ही भर्ती किया गया था, लगभग 4-5 दिन तक इलाज चलता रहा। इलाज से मलेरिया की बीमारी तो ठीक हो गई थी, लेकिन शरीर कमजोर हो गया था। वह सिकलिन की बिमारी से भी जूझ रहा था।
जिसके बाद बेहतर उपचार के लिए इसे जिला अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने इसका ब्लड टेस्ट किया, तब ज्ञात हुआ कि ब्लड केवल 1 ग्राम है, ब्लड चढ़ाने की तैयारी की जा रही थी, इसी बीच छात्र मड़कम देवा हालत और अधिक बिगड़ गई। जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल से जगदलपुर मेकाॅज रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। बीजापुर सीएमएचअेा बीआर पुजारी ने बताया कि सिकलिन और खून की कमी की वजह से इसकी मौत हुई है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

