खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक के ग्राम रानसरगीपाल के ग्रामीणों काे डेढ़ महीने से समय पर राशन नहीं मिल रहा है। सुबह से राशन लेने ग्रामीण राशन दुकान पहुंचकर लाइन लगाते हैं, लेकिन राशन दुकान ग्रामीणों के लिए खुलता ही नही है, जिससे निराश होकर वापस घर लौटना पड़ता है। सहायक खाद्य अधिकारी दिव्यारानी ने बताया कि अगस्त महीने में बस्तर जिले के अलग-अलग राशन दुकानों में राशन में कटाैती की जानकारी मिल रही है।
जिसके बाद राशन दुकानों के संचालकों द्वारा आवेदन देने पर समीक्षा करके अतिरिक्त भंडारण किया जा रहा है। कटौती का कारण कुछ दुकानों में स्टॉक दिख रहा है, जिसके कारण कुछ दुकानों में फॉर्मूला बेस पर राशन की कटौती हो रही है। उन्हाेने बताया कि आबंटन डायरेक्ट्रेट से आता है, आबंटन के आधार पर ही भंडारण किया जाता है। ऐसा नहीं बोल सकते कि यह घोटाले के कारण हुआ है। उन्हें जानकारी मिल रही है कि ग्रामीण राशन के लिए परेशान हैं, इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही अतिरिक्त भंडारण भी किया जा रहा है। फिलहाल अतिरिक्त चांवल आबंटन के 15-20 आवेदन खाद्य विभाग में आया है, जिसका निराकरण किया जा रहा है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

