खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना पखांजूर में प्रार्थिया पीड़िता ने 2 सितंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति मोबाईल नंबर 7587855199 से पीड़िता को व्हाटसएप वीडियो कॉल कर चेहरा छिपाकर पूरा नग्न शरीर का प्रर्दशन किया है। रिपोर्ट पर थाना पखांजूर अपराध क्रमांक 153/2023 धारा 509 भादवि 67वी आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दाैरान मोबाईल न. 7587855199 की पतासाजी हेतु सायबर सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर से सीडीआर/ सीएएफ एवं आईएमईआई नम्बर के आधार पर संदेही आरोपी सुकान्त मण्डल पिता सुशील मण्डल उम्र 26 वर्ष निवासी पीव्ही 13 श्यामनगर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर कायर्वाही उपरांत आज बुधवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल कांकेर दखिल किया गया है। प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक लक्ष्मण केवट, सहायक उपनिरीक्षक सोनराज सूर्यवंशी, आरक्षक जोसेफ बड़ा, पवन सोम, आनंद मण्डावी एवं सायबर सेल कांकेर के टीम का योगदान रहा है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

