खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबीर से आज बुधवार काे सूचना प्राप्त हुआ कि भोलाराम पोयाम अपने मोटर साइकिल से अवैध शराब लेकर बिक्री करने जा रहा है। सूचना पर थाना स्टाफ एवं साइबर टीम के द्वारा ग्राम चिपावंड के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताएं अनुसार गाड़ी को रोककर संदेही भोलाराम पोयाम के कब्जे से रॉयल स्टेज का 11 पव्वा, फ्रंट लाइन का 1 पव्वा, हंटर बीयर का 3 बॉटल,किंग फिशर केन बीयर 4 नग, हंटर केन बीयर4 नग जुमला 8.110 लीटर अंग्रेजी शराब का प्राप्त होने से अंग्रेजी शराब और मोटर साईकिल को जप्त कर आरोपी भोलाराम पोयाम पिता घुड़ऊ राम पोयम उम्र 22 वर्ष निवासी पलाट पारा मुलमुला थाना कोंडागांव के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया।
सम्पूर्ण विवेचना में निरी. सौरभ उपाध्याय, सउनि. गणपत कश्यप, सउनि दिनेश डहरिया, प्र.आर. 90 नरेंद्र देहारी, प्र.आर. अजय बघेल, आर. 596 सुखी राम राजपूत एवं थाना स्टाप का विशेष योगदान रहा।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

