खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के ग्राम दुगोली के बीचपारा में दो मासूम बच्चियां की खेलते-खेलते डबरी (छोटी जलाशय) में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब पदमा तेलम उम्र 6 वर्ष और रंजना तेलम उम्र 6 वर्ष को उनके परिजन खेत में काम के दौरान साथ लेकर गए थे। दोनों बच्चियों के पिता, लखमू तेलम और रंजित तेलम, खेती के काम में व्यस्त थे और इस दौरान वे खेत के पास खेल रही थीं। परिजनों की व्यस्तता के चलते, दोनों बच्चियां खेलते-खेलते खेत के नजदीक स्थित डबरी (छोटी जलाशय) के पास पहुंच गए, जहां दाेनाे बच्चियां डबरी में गिर गए। बच्चियों की अनुपस्थिति का अहसास होने पर, परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। खेत और आस-पास के इलाकों में खोजने के बाद, परिजन जब घर के पास पहुंचे तो उन्हें डबरी में दोनों बच्चियां दिखीं। घबराहट में उन्होंने तुरंत डबरी से निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर, डॉक्टरों ने बच्चियों की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर, परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव काे परिजनों को सौंप दिया गया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

