खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सर्व आदिवासी समाज एवं सर्व अनुसूचित जाति समाज ने सुप्रीम कोर्ट के एसटी-एससी आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले के खिलाफ आज बस्तर बंद करवाया है। बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर सहित सभी सातों जिलों में भी बंद का असर है, सुबह से ही सारी दुकानें बंद हैं। बंद के समर्थन में सर्व आदिवासी समाज एवं सर्व अनुसूचित जाति समाज के सदस्य सड़क पर उतरे हैं। बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद का समर्थन किया है। आदिवासी समाज के बंद को देखते हुए बस्तर संभाग के सातों जिलों में पुलिस कड़ी व्यवस्था की गई हैं। जगदलपुर के हर चौक-चौराहे में जवानों की तैनाती की गई है। मेडिकल जैसी इमरजेंसी सेवाएं शुरू है। सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बंद का आह्वान किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिवासी समाज के सदस्याें ने सुकमा जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर चक्का जाम कर दिया है। जगदलपुर से सुकमा के रास्ते आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जाने वाला मार्ग बाधित है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी है। इसके अलावा जगदलपुर-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-63 भी जाम है। यहां केशलूर के पास आदिवासी समाज के सदस्य सड़क पर बैठ गए हैं, जिससे वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह जाम है। इसके अलावा जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आमागुड़ा चौक में समाज के सदस्यों की भारी भीड़ है, यहां भी जाम का प्रयास किया जा रहा है।
सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर का कहना है कि 1 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है कि अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण में कोटे के ऊपर कोटा और उपवर्गीकरण करते हुए क्रीमीलेयर लागू किया गया है। जिसके विरोध में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य मूल निवासियों ने बंद का आह्वान किया है, जिससे बसतर संभाग के सातों जिले बंद हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

