खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में 21 अगस्त बुधवार सुबह 6 बजे से रात के 8 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लगने का एक पर्चा सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे पर्चे को लेकर लोगों में काफी आशंकाएं बढ़ गयी थी। जिस तरह से पर्चों में शब्दों का जिक्र किया गया था, वह हिंसा-अराजकता फैलाने की तरफ भी इशारा कर रहा था। चेतावनी भरे इस हिंसा-अराजकता फैलाने वाले पर्चे को लेकर बस्तर की पुलिस सर्व आदिवासी समाज र एवं सर्व अनुसूचित जाति समाज के सयुक्त नेतृत्व में बंद का आह्वान विषय पर चर्चा किया गया, जिस पर दाेनाे ही संगठनाें ने उनके द्वारा ऐसे आदेशात्मक हिंसा-अराजकता फैलाने वाले पर्चे जारी करने से इंकर कर दिया है।
अनुसूचित जाति समाज के जिला अध्यक्ष विक्रम लहरे ने बताया कि कथित पर्चा में निवेदनकर्ता भीमसेना लिखा हुआ है, जिसका यहां के हमारे संगठन से कोई संबंध नहीं है। उन्हाेने बताया कि हमारे संगठन द्वारा व्यापार संघ से नगर बंद में सहयोग को लेकर केवल अपील की गई है , इस दौरान आपात सुविधाएं एवं शासकीय कार्यालय सुचारू रूप से कार्ययत रहेंगी।उन्हाेने बताया कि 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान तो है, लेकिन कथित पर्चा फर्जी है।
एएसपी महेश्वर नाग ने जारी पर्चा काे पूरी तरह से फर्जी बताया है। उन्हाेने कहा कि सर्व आदिवासी समाज एवं अनुसूचित जाति समाज काे कथित वायरल पर्चा के संबध में चर्चा के लिए बुलाया गया था, चर्चा में दाेनाे ही संगठनाें ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया पर जो पर्चा वायरल किया जा रहा है, उसमें किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। वहीं सर्व आदिवासी समाज ने भी इस पर्चे पर अपनी सफाई देते हुए उन्होंने कहा है कि कथित वायरल पर्चे से हमारा कोई लेना-देना नहीं है।उन्हाेने कहाकिआम जनता काे बंद काे लेकर भयभीत हाेने की की अवश्यकता नही है, बंद के दाैरान पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनती रहेगी
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

