खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला मुख्यालय के मां दंतेश्वरी शाक्तिपीठ में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को कच्चे सूत से बनी राखी के अर्पण करने की रियासत कालीन परंम्परा का निर्वहन कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। मंदिर में रक्षाबंधन मनाने के बाद ही जिले में गांव से लेकर शहर तक के लोग रक्षाबंधन का पर्व मनाते हैं। परंपरानुसार मंदिर के सेवादारों ने माता के लिए राखी तैयार की थी, फिर महाआरती का आयोजन कर माता को राखी अर्पित की गई।
मंदिर के पुजारियों से मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा में कतियाररास के मादरी परिवार के सदस्य माता के सेवादार हैं। कई पीढ़ियों से यह परिवार रक्षाबंधन के समय माता के लिए कच्चे सूत से राखी बनाते आ रहा है। इस साल भी सेवादारों ने मंदिर परिसर में ही सूत की राखी बनाई, फिर विधि-विधान से राखी को दंतेश्वरी सरोवर में लाया गया। सूत की राखी को तालाब के जल से धोया गया। इस दौरान बांस की बनी टोकनी में राखी रखकर उसमें लाल रंग चढ़ाया गया। विधि-विधान से मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के बाद राखी माता को अर्पित की गई। माता दंतेश्वरी को राखी अर्पण के बाद मंदिर में अन्य देवी-देवताओं को भी राखी का अर्पण किया गया।
मां दंतेश्वरी शक्तिपीठ के प्रधान पुजारी हरेंद्रनाथ जिया ने बताया कि मंदिर में पूजा होने के बाद क्षेत्र के लोग रक्षाबंधन का पर्व मनाते हैं। रक्षाबंधन से 1 दिन पहले मंदिर में तैयारियां शुरू हो जाती हैं, जिसके बाद पहले सूत की बनी राखी माता को अर्पित की जाती है। ऐसा मान्यता है कि माता दंतेश्वरी को राखी का अर्पण कर रक्षा बंधन पर्व मनाने से किसी भी तरह का कोई विघ्न या बाधाएं नहीं आती है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

