खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। आज पूरी दुनिया बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हो रहे नरसंहार पर चर्चा कर रही है, लेकिन वर्ष 1971 में बांग्लादेश से 308 हिंदू परिवारों को छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शरण दिया गया था, जो आज भी जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर बोरगांव में बसे हुए हैं। उनके लिए यहां चरखा केंद्र खोला गया था, जिसमें वो काम करते हैं। शरणार्थियों को एक एकड़ से लेकर 5 एकड़ तक भूमि भी मुहैय्या कराई गई थी, उनके रहने के लिए मकान भी दिया था। बांग्लादेश से 308 परिवारों में से एक 78 वर्षीय धीरेंद्र चंद्र देवनाथ के बांग्लादेश की स्थिति पर बात करते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा कि यह दर्द मैंने अपने आंखों से देखा और उसे झेला भी है। उस वक्त भी हिंदुओं को नदी के किनारे आने को कहा गया। नदी के किनारे आते ही सबको एक-एक कर काट-काट कर नदी पर फेंका जा रहा था, नदी का पानी लाल हो चुका था। महिलाओं से दुष्कर्म और लोगों को जिंदा जलाया जा रहा था, घरों में आग लगा रहे थे। गर्भवती महिलाओं के पेट में लात मारकर बच्चे गिरा रहे थे। इन सब घटनाओं को मैंने अपनी आंखों से देखा है। आज फिर बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ वैसा ही हो रहा है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

