खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। सीआरपीएफ 188 वीं वाहिनी मुख्यालय चिखलपुटी द्वारा कमांडेंट भवेश चौधरी व द्वितीय कमान अधिकारी-प्रशासन नितिंद्र नाथ के साथ जवानों ने आज रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कोंडागांव के अलग-अलग स्कूलों की छात्राओं, महिलाओं व बच्चों ने अधिकारियों व जवानों को राखी बांधकर जवानों की दीर्घायु, यशस्वी होने की कामना की। वाहिनी मुख्यालय में सरस्वती शिशु मंदिर, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं, छात्राओं तथा जनपद कोंडागांव की भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष, महिला समिति के सदस्यों ने वाहिनी के अधिकारी तथा जवानों को राखियां बांधीं।
द्वितीय कमान अधिकारी-प्रशासन नितिंद्र नाथ ने महिला समिति की सदस्यों, स्कूली छात्राओं, शिक्षिकाओं तथा बच्चों से कहा रक्षाबंधन भारतीय परंपरा का त्योहार है जिससे प्यार, सद्भावना व समाज को एक-दूसरे से जाेड़ता है। हमारे लिए आप दुआ करती हैं, हमारी सलामती मांगती हैं जिससे हमारा मनोबल और बढ़ जाता है। जब फोर्स का जवान घर से दूर अपने ड्यूटी स्थल पर होता है तो हमारी रक्षा कवच बनकर हमारी बहनें रक्षासूत्र बांधती हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

