खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिला भाजपा महामंत्री बिलाल खान की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी नागेश टिंगे ने उनसे अभद्रता करते हुए अपनी रायफल कॉक कर बिलाल खान के घर के अंदर घुस कर गोली मारने का प्रयास करने लगा। वहां माैजूद दूसरे सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह घर का दरवाजा को बंद करके उनकी जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह रायफल कॉक करता दिखाई दे रहा है, और बिलाल खान काे गाेली मारने की बात कह रहा है। नशे में धुत सुरक्षाकर्मी नागेश टिंगे की हरकत से बिलाल खान की जान आज बाल-बाल बची है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला भाजपा महामंत्री बिलाल खान की सुरक्षा के लिए दो जवान दिए गए हैं। आज सुबह आरक्षक नागेश टिंगे नशे की हालत में पंहुचा और गाली- गलौच करने लगा। उसने अपनी सर्विस रायफल कॉक कर ली और घर में घुस कर गोली मारने का प्रयास करने लगा। यह देखकर दूसरे सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह घर का दरवाजा को बंद करके उनकी जान बचाई। इस घटना के सामने आने के बाद बीजापुर एसपी ने जवान का एमएलसी करवाकर उसे निलंबित कर नशे में धुत सुरक्षाकर्मी नागेश टिंगे के विरुद्ध प्रारंभिक जांच संस्थित की गई है। एसडीओपी भोपालपट्टनम मयंक रणसिंह को प्रारंभिक जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

