खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना गोंडाहूर के अपराध क्रमांक 14/2024 धारा 103(1), 3(5), 238 बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में स्वतंत्रता दिवस के दिन हुए हत्याकांड में कांकेर एसपी आईके एलेसेला के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर डॉ. प्रशांत शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर रवि कुजूर के निर्देशन में मामले के विवेचना करते हुए दाे दिनाें मे ही हत्या के 2 आरोपियों काे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करते हु बताया कि प्रकरण में मृतक अभय शील के पिता पलाश शील और मां रंजिता शील ने ही एक राय होकर अपने पुत्र की हत्या की थी। हत्या में प्रयुक्त टांगिया, खंडा, पहने हुए कपड़े, चप्पल, मृतक का मोबाइल एवं उसका नशीला पदार्थ, कड़ा और मृतक का जलाया हुआ हड्डी का अवशेष आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया गया है।
गिरफ्तार दाेनाे आराेपी माता-पिता ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया की उनका पुत्र अभय को नशे की लत थी, वह गांजा, सुलेशन, बॉन्फिक्स आदि का नशा कर आवारागर्दी करते घूमता रहता था, उसे चोरी करने की भी आदत थी, कई बार मोबाइल और बाइक चोरी कर घर में ले आता था, जिससे समाज में उनकी बदनामी होती थी। उसे समझाने पर वह माता-पिता से गाली गलौच और मारपीट पर उतारू हो जाता था, दो बार उसने पिता पर हाथ भी उठाया था। उसे सुधारने के लिए उसके पिता ने नागपुर हल्दीराम कंपनी में 02 सप्ताह पूर्व अभय को नौकरी करने भेजा वहां भी वो नहीं टिका और अपने पिता से पैसा मांग कर वापस पीव्ही 20 अपने गांव आ गया और फिर से नशा करना शुरू कर दिया। 14 अगस्त को रात में अभय नशा करके घर में माता-पिता से विवाद करने लगा जिससे बहुत त्रस्त होकर माता पिता दोनो ने एक राय होकर अभय की हत्या कर दी। प्रकरण की विवेचना में निरीक्षक लक्ष्मण केवट, उपनिरीक्षक थाना प्रभारी गोंडाहूर प्रेम कुमार झा, एएसआई हिराऊ मरकाम, एएसआई केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक उत्तम मंडल, समोद शर्मा, दुलीचंद, आरक्षक चंदन कुलदीप, ईश्वर मरकाम, कृपाल कोड़ोपी, प्रवीन मंडावी, गौतम यादव, मंजू, निशा, सीमा का योगदान रहा।

