खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। में आज स्वतंत्रता दिवस के 78 वीं वर्षगांठ के अवसर पर डीआरजी तथा बस्तर फाइटर्स के साथ-साथ सीएएफ के जवानों ने दंतेवाड़ा जिले के घुर नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकाें में राष्ट्रध्वज फहराया। विदित हाे कि कभी इन गांव को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गिना जाता रहा, और बीते वर्षों में सुरक्षा बलों को यहां नक्सलियों की आमद खत्म करने में सफलता मिली है। डीआरजी बस्तर फाइटर के जवान इन गांवों में जाकर ग्रामीणों से मिले, ग्रामीण जवानों को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपने साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने का न्यौता दिया जिसे जवानों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए ग्रामीणों के साथ राष्ट्रध्वज फहराया।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जवानों द्वारा ग्रामीणों को मिष्ठान वितरण किया गया। ग्रामीणों ने जवानों को बताया कि इस गांव में अब शांति है और हम सभी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जवानों ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए स्कूल भेजने के लिए कहा साथ ही किसी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क करने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया। समस्याओं का यथा योग्य समाधान करने के लिए आश्वासन दिया इसके पश्चात ग्रामीणों ने जवानों के साथ फोटो खिंचवाने के बाद ग्रामीणों ने जवानों को विदाई दी।

