भोपाल। 15 अगस्त, गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल सहित सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि सरकार ने तय कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। वहीं, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर और राजेंद्र शुक्ल सागर, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर और प्रहलाद सिंह पटेल रीवा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह पैर में चोट लगने के कारण विश्राम पर हैं, इसलिए उन्हें कोई जिला आवंटित नहीं किया गया है। प्रदेश के 24 जिलों में कलेक्टर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और राष्ट्रध्वज फहराएंगे।
कौन कहां रहेगा
– डॉ. मोहन यादव – भोपाल
– जगदीश देवड़ा – जबलपुर
– राजेंद्र शुक्ल – सागर
– कैलाश विजयवर्गीय – इंदौर
– प्रहलाद सिंह पटेल – रीवा
– करण सिंह वर्मा – सिवनी
– उदय प्रताप सिंह – कटनी
– सम्पतिया उइके – सिंगरौली
– तुलसीराम सिलावट – ग्वालियर
– रामनिवास रावत – दमोह
– एदल सिंह कंषाना – दतिया
– निर्मला भूरिया – मंदसौर
– गोविंद सिंह राजपूत – गुना
– विश्वास सांरग – हरदा
– नारायण सिंह कुशवाह – शाजापुर
– नागर सिंह चौहान – आगर
– प्रघुम्न सिंह तोमर – शिवपुरी
– राकेश शुक्ला – अशोक नगर
– चेतन्य काश्यप – राजगढ़
– इंदर सिंह परमार – बड़वानी
– कृष्णा गौर – सीहोर
– धर्मेंद्र सिंह लोधी – खंडवा
– दिलीप जायसवाल – सीधी
– गौतम टेटवाल – उज्जैन
– लखन पटेल – विदिशा
– नारायण सिंह पंवार – रायसेन
– नरेन्द्र शिवाजी पटेल – बैतूल
– प्रतिमा बागरी – डिंडौरी
– दिलीप अहिरवार – अनूपपुर
– राधा सिंह – मैहर
इन स्थानों पर कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
देवास, शहडोल, रतलाम, झाबुआ, सतना, धार, भिंड, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बालाघाट, आलीराजपुर, बुरहानपुर, मंडला, छतरपुर, नीमच, नरसिंहपुर, खरगोन, निवाड़ी, उमरिया, पांढुर्णा, श्योपुर, पन्ना, टीकमगढ़, मउगंज।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

