खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना माकडी एवं सायबर सेल के टीम द्वारा प्रार्थी विक्की कुमार सोनी के साप्ताहिक बाजार से 9 अप्रेल 2024 काे सोना चांदी चोरी की रिपार्ट पर पुलिस आरेापी को पड़ाेसी राज्य ओडिसा, आंध्रप्रदेश, एवं राज्य के अन्य जिलों में लगातार पता तलाश् की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का आरोपी सुर्दशन प्रधान पिता स्व. रत्नाकर प्रधान जाति पोतरिया प्रधान ग्राम दसमनिया ग्राम पंचायत मनतिरा थाना मोईथान जिला जाजपुर उडिसा ने अपने साथी को जेल से छुडाने व सामान खपाने के लिए जयपुर की ओर आने की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से दाे लाख रूपये नगद एवं 2 किलो चांदी, 400 ग्राम चांदी के बर्तन, 2 नग छोटी मुर्ति, 5 नग चांदी नुमा बडी मुर्तियॉ , 1 नग मोटर सायकल कुल जुमला साढे चार लाख रूपये बरामद किया गया।
पुलिस से मिली जाानकारी के अनुसार प्रार्थी विक्की कुमार सोनी पिता हीरालाल सोनी साकिन मरारपारा, काेंड़ागांव ने 9 अप्रेल 2024 को माकड़ी के साप्ताहिक बाजार में सोना चांदी (ज्वेलरी) दुकान लगाया था। माकड़ी बाजार में दिन में व्यापार करने के बाद शाम 5 बजे घर जाने के लिए सोने एवं चांदी के जेवर को समेट कर 2 लोहे की पेटी में डाला दोनों पेटी को प्रार्थी के एस क्रास कार के डिक्की मे रखने के लिए नौकर सुखराम को भेजा तब नौकर सुखराम जेवरात से भरे लोहे की पेटी को कार के डिक्की में रखने के बाद जेवर दिखाने वाली प्लेट को कार की डिक्की में डालने के लिए गया, देेखा तो ऊपर वाली पेटी जिसमे केवल चांदी के जेवर थे, डिक्की में नही था, चांदी के जेवर लगभग 6 किलो वजन का था जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रूपयें की है।
रिपोर्ट पर थाना माकडी अप.क्रं. 21/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। आज साेमवार काे चाेरी के आराेपी सुर्दशन प्रधान से चाेरी के चांदी के जेवर के साथ पडाेसी राज्य आड़िसा जयपुर से गिरफतार कर थाना माकडी लाकर कायर्वाही उपरांत न्यायालय रवाना किया गया। उक्त कार्यवाही मेें सायबर सेल से उपनिरीक्षक विनोद नेताम ,प्र.आर. अजय बघेल लुमनसिंह भण्डारी, आर. संतोष कोडोपी, अजय श्रीवास्तव, जितेन्द्र मरकाम, बीजू यादव, म.आर. चन्द्रवती नेताम, व थाना प्रभारी निरीक्षक सुषील पटेल, प्र.आर. राकेश जुर्री, आर. राजू पानीग्राही, धन्नू पटेल का याेगदान रहा।

