खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम मुरकुची के चार युवकों ने साप्ताहिक बाजार से खरीददारी के बाद पैदल घर जा रही नाबालिग को जबरन अपने साथ मुरकुची जंगल ले जाकर युवकों ने उसके साथ अनाचार किया गया।घटना की जानकारी नाबालिग ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद मामले की रिपोर्ट भानपुरी थाना में दर्ज कराई गई, मामले की गंभीरता काे देखते हुए भानपुरी पुलिस ने तत्काल सभी आरोपियों में एक नाबालिग व अन्य तीन रमेश ठाकुर, पीला भद्रे और दुलार भद्रेको गिरफ्तार कर आज शुक्रवार काे कायर्वाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।
भानपुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साप्ताहिक बाजार से खरीददारी करने के बाद एक नाबालिग लड़की अपनी सहेलियों के साथ पैदल घर जा रही थी, तभी गांव के चार लड़कों ने उसे पकड़ लिया। इसमें एक नाबालिग व अन्य तीन रमेश ठाकुर, पीला भद्रे और दुलार भद्रे शामिल थे। आराेपी चारों लड़के दो बाइक से आकर नाबालिग के रोक लिया, इसके बाद उसे उठाकर मुरकुची जंगल ले गए। जंगल में लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ अनाचार किया।

