खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा संभाग मुख्यालय राजीव भवन में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा महान क्रांतिवीरों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया गया। शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भारत की आजादी में कई क्रांतिकारी योद्धाओं ने अपनी जान न्योछावर कर अमूल्य योगदान दिया और अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान इसी अगस्त महीने में शुरू किया था। इसलिए यह दिन बेहद खास है। जब अंग्रेज भारत छोड़ने को तैयार नही थे, तब महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन चलाने का निर्णय लिया था। ईस आंदोलन के दूरगामी परिणाम बेहद ही सुखदायी रहे। आज के दिन देश में महापुरुषों, क्रांतिवीरों ने देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए उनके बलिदान को शहादत के रूप में याद किया जाता है तथा उन्हीं के सम्मान में क्रांति दिवस मनाया जाता है।
पूर्व विधायक रेखचन्द जैन ने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेज भारत छोड़ों का नारा दिया था, और हिंदुस्तान की जनता से करो या मरो का आह्वान किया था, जो हमारी आजादी के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय सरकार की मांग अस्वीकार करने पर 8 अगस्त 1942 को कांग्रेस के विशेष अधिवेशन में अंग्रेजों भारत छोड़ो का प्रस्ताव पारित हुआ, 9 अगस्त को महात्मा गांधी ने मुंबई ग्वालिया टैंक मैदान से करो या मरो का नारा दिया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, अमजद खान, एम वेंकट राव, नरेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक रेखचन्द जैन, निगम सभापति कविता साहू, लता निसाद, नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स,पार्षद गौरनाथ नाग, बलराम यादव, ललिता राव, कोमल सेना, शुभम यदु, आभास महंती, सूर्या पानी, अंजना नाग, सूरज कश्यप, ज़ाहिद हुसैन, महेश दिवेदी, जावेद खान, जीशान कुरैशी, महेश ठाकुर, सुखराम नाग,अजय बिसाई, अभिषेक डेविड, संदीप दास, नीलम कश्यप, विशाल खम्बारी, अंकित सिंह, विक्रांत सिंह, तरनजीत सिंह, राजा खान, लव मिश्रा, हेमंत कश्यप, आदर्श, विजय, विक्की राव, सोनारू नाग, रौशन, हेमू ठाकुर, पापिया गाईन, अफरोज बेगम, एस नीला, ज्ञानेश्वरी जाधव, कृपाशंकर, शादाब अहमद आदि मौजूद रहे।

