खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के उसूर और बासागुड़ा एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना के अंतर्गत इसमें कार्यरत 300 महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना नोटिस दिए उनके मई और जून के तनख्वाह में विभाग ने कटौती कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आं
आगनबाड़ी कार्यकर्त्ता साहियका महासंघ की अध्यक्ष रेहाना खान ने कहा है की मुझे उसूर परियोजना के कार्यकर्त्ताओं से शिकायत मिली है की बिना नोटिस दिए उसूर के परियोजना अधिकारी बालेन्दू देवांगन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तनख्वाह काटा गया है जो की उचित नहीं है। आगनबाड़ी कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों अपनी जान को जोखिम में डालकर भी अंदरूनी इलाकों में जाकर अपना दायित्व का निर्वहन करती है। ऐसे में विभाग के द्वारा इस तरह छोटे कर्मचारियों का तनख्वाह काटना ठीक नहीं है, इस संबध में जिला अधिकारी से जाकर शिकायत करुंगी।
इस संबध में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी लुपेंद्र महीनाग का कहना है की परियोजना अधिकारी से मैंने इस विषय पर जानकारी ली है। उनका कहना है की जिन कार्यकर्ताओं ने पोषण ट्रेकर एप में जानकारी नहीं डाली है बस उन्हीं के तनख्वाह में कटौती की गई है। चुंकि पोषण ट्रेकर एप केंद्र सरकार का एप है, इसमें हर कार्यकर्त्ता को अपने आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी डालना अनिवार्य है। जैसे ही वे जानकारी इस एप में डाल देंगे तो जो उनकी तनख्वाह में कटौती हुई है, उन्हें वापस मिल जाएंगे।

