खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले की मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बफना में अनुराग पटेल के द्वारा अपने खेत लाड़ी में गांजा का पौधा उगाकर रखा है, जिस पर मुखबीर की सूचना तस्दीक हेतु टीम रवाना कि गई। जहां मुखबीर के सूचना के आधार अनुराग पटेल से खेत मे लगे गांजा के पौधा के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया, जिसमें अनुराग पटेल ने स्वयं से खेत में गांजा का पौधा खेती करना बताया। अनुराग पटेल पिता स्व. धरम नाथ पटेल उम्र 36 वर्ष सा. मालगुजार पारा ग्राम बफना थाना कोण्डागांव के द्वारा गांजा का खेती करना पाए जाने से एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए गांजा के पौधे को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जावेगा।
मिली जानकारी के अनुसार आराेपी अनुराग पटेल कांग्रेस सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। सम्पूर्ण विवेचना में निरी. सौरभ उपाध्याय, सउनि. प्रभुलाल डहरिया, सउनि. चिन्ताराम ध्रुव, प्र.आर. 2 देवार्चन सिदार, प्र.आर. 279 अशोक मरकाम, आर. 707 राजेश नाग एवं थाना स्टाप का विशेष योगदान रहा।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

