सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इस महीने से लेकर कार्तिक महीने तक सृष्टि का संचालन देवों के देव महादेव करते हैं। इस अवसर पर भगवान शिव की विधि-विधान से रोजाना पूजा की जाती है। साथ ही सावन सोमवार पर व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। धार्मिक मत है कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर एक इच्छा पूर्ण होती है। अतः साधक श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा करते हैं। अगर आप अपना भाग्योदय करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार भगवान शिव के नामों का मंत्र जप करें।
राशि अनुसार मंत्र जप
* मेष राशि के जातक सावन सोमवार पर पूजा के समय ‘ॐ महाकाल नमः’ मंत्र का जप करें।
* वृषभ राशि के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए ‘ॐ विषधारी नमः’मंत्र का जप करें।
* मिथुन राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर ‘ॐ विश्वनाथ नमः’ मंत्र का जप करें।
* कर्क राशि के जातक सावन सोमवार पर ‘ॐ अनादिदेव नमः’ मंत्र का जप करें।
* सिंह राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर ‘ॐ उमापति नमः’ मंत्र का जप करें।
* कन्या राशि के जातक शिवजी की कृपा पाने के लिए ‘ॐ विरूपाक्षाय नमः’ मंत्र का जप करें।
* तुला राशि के जातक सावन सोमवार पर पूजा के दौरान ‘ॐ शङ्कराय नमः’ मंत्र का जप करें।
* वृश्चिक राशि के जातक भगवान शिव की पूजा के समय ‘ॐ शूलपाणिने नमः’ मंत्र का जप करें।
* धनु राशि के जातक सावन सोमवार के दिन ‘ॐ शिपिविष्टाय नमः’ मंत्र का जप करें।
* मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए ‘ॐ श्रीकण्ठाय नमः’ मंत्र का जप करें।
* कुंभ राशि के जातक सोमवार को पूजा के समय ‘ॐ भवाय नमः’ मंत्र का जप करें।
* मीन राशि के जातक सावन सोमवार पर ‘ॐ शिवाप्रियाय नमः’ मंत्र का जप करें।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। K.W.N.S. यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

