खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के स्थानिय विधायक विक्रम मंडावी ने आज शनिवार काे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी थी तब भाजपा नेताओं ने कहा था कि यह सुशासन की सरकार है, डबल इंजन की सरकार है लेकिन महज़ 7 महीने में ही सुशासन का नारा देने वाली विष्णुदेव साय सरकार की पोल खुल गई है। आज पूरे प्रदेश में राजनैतिक अराजकता का माहौल है, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों को भी धमकियां और चुनौतियां दी जा रही है। विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह ने 16 जुलाई को भैरमगढ़ निवासी प्रकाश पाण्डे के साथ जातिगत गाली गलौच देते हुए धक्का-मुक्की देते हुए जान से मारने की धमकी और 15 लाख रुपये की मांग की थी। जिसे लेकर प्रकाश पाण्डे ने भैरमगढ़ थाने एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन पत्र दिया था, लेकिन आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है।
विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में एक अन्य घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि 16 जुलाई को ही हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह ने बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के छोटे भाई दिनेश चंद्राकर को जातिगत गाली गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी दिया और क्रेसर प्लांट में रखे मशीनों को जलाने की धमकी दिया जिसकी भी शिकायत थाना भैरमगढ़ में 24 जुलाई को किया गया था। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि 16 जुलाई की घटना की शिकायत पर एफआईआर नहीं होने से पीड़ितों ने ज़िले के पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से मिलकर घटना के संबंध में विस्तार पूर्वक बताकर हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह पर एफआईआर करने की मांग की गई बावजूद इसके पुलिस अब तक हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह पर कार्यवाही नहीं कर रही है।
पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह पर कार्यवाही नहीं होता देख पीड़ित युवक प्रकाश पाण्डे ने सर्व आदिवासी समाज एवं दिनेश चंद्राकर ने महार समाज को आवेदन देकर न्याय दिलाने की मांग किया उसके बाद पीड़ितों के समर्थन में सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले महार समाज एवं सर्व समाज ने ज़िला मुख्यालय बीजापुर में 01 अगस्त को हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ़्तार करने की मांग करते हुए रैली निकाली और बीजापुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा उसके बाद भी शासन-प्रशासन के द्वारा समाज के लोगों के मांग पर कोई संतोषजनक जवाब शासन प्रशासन से नहीं मिला। जिससे हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह का यह कोई पहली घटना नहीं है इसके पूर्व भी हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह के ख़िलाफ़ 2 दर्जन से अधिक प्रकरण ज़िले के थानों में दर्ज हो चुकें है।
विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि ज़िले के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, ठेकेदार एवं ज़िले के आम नागरिकों को लगातार हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह के द्वारा अपने सुरक्षा कर्मियों की आड़ में डराना, धमकाना, ब्लैकमेलिंग करना, जान से मारने और देख लेने की धमकी देना हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह के लिए आम बात हो गई है हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह के इन कृत्यों से ज़िले के आम नागरिकों में डर और भय का माहौल बना है। विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि इससे यह प्रतीत होता है कि हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह के द्वारा लगातार घटनायें की जा रही है और उसके ऊपर कार्यवाही न होकर हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह के अपराधों को संरक्षण देने का काम भाजपा की विष्णु देव साय की सुशासन का नारा देने वाली भाजपा सरकार कर रही है। उन्हाेने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी का भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप है कि विष्णु देव साय की भाजपा सरकार के द्वारा हिस्ट्रीशीटर, बदमाश और गुंडा भाजपा नेता अजय सिंह को भाजपा सरकार का लोगों को मारने पीटने और वसूली करने का खुले आम संरक्षण प्राप्त है।
प्रेस वार्ता के दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, ज़िला पंचायत उपाध्याय कमलेश कारम, ज़िला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, जनपद अध्यक्ष दशरत कुंजाम, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गुप्ता, गिरधारीलाल राठी, ज़िला महामंत्री जितेंद्र हेमला, ज़िला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, ईदरिश ख़ान, प्रवीण उद्दे, राजेश जैन, कविता यादव, लक्ष्मण कुरसम, कामेश मोरला, साहिल टिग्गा, हिमांशु गुप्ता, बलराम कोरसा, अभिषेक सिंह और लक्ष्मण कड़ती सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

