खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के थाना कोहकामेटा नक्सल प्रभावित इलाके के कच्चापाल, इरभट्टी और तोके क्षेत्र में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, जिला पुलिस बल और बीएसएफ 135वीं वाहिनी की संयुक्त टीम विशेष अभियान के दौरान गश्त पर निकले थे। आज शनिवार दाेपहर में सुरक्षा बलों के आने की भनक लगते ही नक्सलियों ने कच्चापाल पहाड़ के मोड़ के पास नक्सलियों ने हमला कर दिया।
सुरक्षा बलाें की जवाबी कायर्वाही में नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग में जवानों ने दो आईईडी बरामद किया गया, इनमें 1 पाइप बम और 1 कुकर बम शामिल था, जिनका कुल वजन करीब 10 किलोग्राम था। बीडीएस टीम और सुरक्षा बलों ने इन्हें सुरक्षित तरीके से मौके पर ही नष्ट कर दिया है। इस सफलता के बाद थाना कोहकामेटा में नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

