खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना नगरनार पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रेल्वे कासिंग धनपुंजी के पास से चाेरी के दो मोटर सायकल के साथ चाेरी के आराेपी राहुल कश्यप पिता शुमुकलाल कश्यप निवासी साई कॉलोनी अटल आवास मकान नंबर 9 धरमपुरा जगदलपुर थाना बोधघाट काे गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी राहुल के द्वारा अपराध स्वीकार करने एवं उसके खिलाफ में पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से थाना नगरनार में कायर्वाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी उमापति नाग पिता उदयनाथ नाग निवासी करनपुर कोलियापारा थाना नगरनार के द्वारा रिपोर्ट दर्ज किया गया कि अपने दादा के मोटर सायकल हीरो होण्डा एचएफ डिलक्स कमांक सीजी 17 केएस 4533 में माड़पाल आकर मोटर सायकल को स्वामी आत्मानंद स्कुल के सामने खड़ाकर हैण्डल लॉक करके काम में व्यस्त हो गया। वापस आकर देखा रखे स्थान पर मोटर सायकल नहीं था। आस-पास पता तलाश किये नहीं मिला कि रिपोर्ट पर थाना नगरनार में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। पतासाजी के दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति रेल्वे कासिंग धनपुंजी के पास दो मोटर सायकल रखकर बिक्री करने की फिराक में है कि सूचना पर टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदेही को पकड़े नाम पता पुछने पर राहुल कश्यप पिता शुमुकलाल कश्यप निवासी साई कॉलोनी अटल आवास मकान नंबर 9 धरमपुरा जगदलपुर थाना बोधघाट जिला बस्तर का रहने वाला बताये हिरासत में लेकर दो नग मोटर सायकल सहित थाना लाकर पुछताछ किया जिसके द्वारा प्रार्थी के मोटर सायकल हीरो होण्डा एच एफ डिलक्स कमांक सीजी 17 केएस 4533 को माड़पाल से चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से उक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया। आरोपी द्वारा पुछताछ दौरान एक अन्य लाल काला रंग का बिना नंबर मोटर सायकल को धरमपुरा जगदलपुर से चोरी करना बताने पर आरोपी के कब्जे से उक्त मोटर सायकल को जप्त कर पृथक से इस्तगासा कमांक 02/2024 धारा 35 (1) (इ) बीएनएनएस/303(2) बीएनएस कायम किया गया है।

