खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के सिटी काेतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सप्ताहिक बाजार बयानार से सोना-चांदी के व्यापारी राकेश कुमार जैन से 11 जून 2024 को अज्ञात चोरो के द्वारा सोना-चांदी के लगभग 8 लाख रूपये की पेटी को चोरी कर ले जाने वाले शातिर अंतर्राज्यीय चाेर सचिन ध्रुव पिता राजेश ध्रुव उम्र 23 वर्ष जाति गोड साकिन भीमखोज, नगर थाना खल्लारी जिला महासमुन्द काे आज गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 13 किलाे चांदी के आभूषण एवं नकद 3 लाख 60 हजार रूपये एक हाेंडा बाईक कुल जुमला 19 लाख 76 हजार 840 रूपये बरामद किया है। गिरफ्तार सचिन ध्रुव ने चाेरी करना स्वीकार कर बताया कि उसके दाे साथी नागराज उर्फ नागेश्वर उर्फ नागू नेताम पिता गब्बर नेताम और ग्राम कुहरी तुमगांव के राकेश पिता ईतवारू के साथ इस वारदात काे अंजाम दिया था। इसमें से एक आरेपी नागराज उर्फ नागेश्वर उर्फ नागू नेताम चाेरी के आराेप में ओडिशा में निरूद्ध है, वहीं एक आरेपी राकेश फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राकेश कुमार जैन पिता सांगीलाल जैन निवासी शीतलापारा काेंड़ागांव हर सप्ताहिक बाजार बयानार मे सोना-चांदी का व्यापार करने के लिए 11 जून 2024 को भी अपने भाई हरिश कुमार जैन के साथ व्यापार करने सप्ताहिक बाजार बयानार गया था। बाजार समाप्त होने पर अपने सोना-चांदी को पेटी में रखकर दुकान को समेट रहा था, इसी दौरान एक पेटी को रोड किनारे खडे अपने बोलेरो में सामान रखने गया था, सोना चांदी का एक पेटी दुकान में ही था, इसी दौरान अज्ञात चोरो के द्वारा उक्त सोना-चांदी में रखा जेवर किमति 8 लाख रूपये की पेटी को चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर तत्काल बयानार थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। काेंड़ागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव के नेतृत्व में एक सायबर सेल एवं थाने का संयुक्त टीम बनाया गया।
साइबर सेल के टीम के द्वारा चोरी के आरोपी को दीगर राज्य ओडिशा, आंध्रप्रदेश एवं राज्य के अन्य जिलों में लगातार पता तलाश की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का आरोपी महासमुंद के भीमेखाेज में माैजूद है, सूचना पर तत्काल टीम के द्वारा भीमखोज में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर 11 जून 2024 को सचिन धु्रव पिता राजेश ध्रुव अपने साथी नागराज उर्फ नागेश्वर उर्फ नागू नेताम पिता गब्बर नेताम और ग्राम कुहरी तुमगांव के राकेश पिता ईतवारू तीनो राकेश के होण्डा मो.सा. क्र. सीजी 04 जेएफ 1575 में चोरी करना कबूल किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 13 किलाे चांदी के आभूषण एवं नकद 3 लाख 60 हजार रूपये एक हाेंडा बाईक कुल जुमला 19 लाख 76 हजार 840 रूपये बरामद हुआ।
इस कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव, उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर, सहायक उप निरीक्षक दिनेश डहरिया, पीताम्बर काठार, प्रआर. नरेंद्र देहरी, अजय बघेल, लुमन सिंह भंडारी, राजेश मनहर आर. संतोष कोडोपी, चंदन यादव, अजय देवांगन, बिरजू शोरी, जितेंद्र मरकाम, बीजू यादव, महिला आर. चंद्रावती नेताम थाने से बयानार थाना प्रभारी विनोद नेताम सहायक उप निरीक्षक हरीश कवाची, प्र आर . मंगेश मंडावी, आर.भक्तचांद पुजारी, वीरेंद्र नेताम का मुख्य भूमिका रहा।

