खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के सिटी काेतवाली थाना में प्रार्थी नथलु मरकाम ने 28 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात चोर के द्वारा प्रार्थी के घर के हाल में रखे पर्स से 8 हजार रूपये को निकाल कर भाग रहा था, इस दाैरान प्रार्थी जाग गया जिसे देखकर चोर भागने लगा, जिस पर नथलु राम के द्वारा चोर को पकड़ने का प्रयास किया गया, तब चोर ने नथलू को आहत कर हाथ छुड़ा कर मौके से भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दाैरान अज्ञात चोर का पता-तलास किया गया, जो कि मुखबिर की सूचना पर संदेही श्याम उर्फ घनश्याम विश्वकर्मा पिता शंकर विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष जाति लोहार निवासी जामकोटपारा से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जिसने अपराध करना स्वीकार किया।
अपराधी के कब्जे से चुराई हुए पूरी रकम 8 हजार रूपये जप्त कर कायर्वाही के उपरांत श्याम उर्फ घनश्याम विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिसे रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक दिनेश पटेल, राजकुमार कोमरा, प्रधान आरक्षक 249 मिथलेश रजक, 75 हिरामन नाग आरक्षक 334 दिनेश नेताम, आर0 407 तोमेश ठाकुर का योगदान रहा।

